मेगी असनानी ~ आएगा * Megi Asanani * મેગી અસનાની

लगता है वो अब आएगा
फिर लगता है, कब आएगा !

क्या लिखना है इन रातों को?
ख़ुद जानेगा, जब आएगा

उसके साथ गया है सबकुछ
जब आएगा सब आएगा

पास क़यामत आ ही गई अब
शायद वो भी अब आएगा

मैं कहती हूँ तो ये तय है
प्यार का उसको ढब आएगा

आने का बोला था उसने
बोला था मतलब आएगा

उसका आना ऐसे होगा,
जैसे मेरा रब आएगा

~ मेगी असनानी

ગુજરાતીમાં લખતા કવિની કલમ હિંદીમાં પણ એટલી જ સહજ રીતે વહે એ આનંદની વાત છે.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 thought on “मेगी असनानी ~ आएगा * Megi Asanani * મેગી અસનાની”

Scroll to Top